आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कोविड-19 वायरस के प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि आम जनमानस अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रशासन का सहयोग करते हुए प्रशासन के दिए दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। जिससे इस महामारी पर प्रभावी रोकथाम लगाई जा सके। उक्त बातें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इस महामारी पर प्रभावी नियंत्रण तभी लग सकता है, जब लोग जिम्मेदार नागरिक बनते हुए अपने-अपने घरों में रहे तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। सामाजिक दूरी ही इस महामारी को रोकने का मूल मंत्र है। आगामी 21 दिनों तक लोगों द्वारा किए गए सहयोग के बल पर ही भारत इस महामारी को रोकने में सफल हो सकता है। जनपद की जनता का पूर्ण सहयोग ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित इस महामारी के समय भी कार्य पर लगे हुए समस्त लोगों का प्रयास तभी सफल होगा। जनपद में लागू धारा 144 के अनुपालन के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थली निरीक्षण भी किया गया। मौके पर मातहतों लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए निर्देश भी दिया गया।
पल-पल की निगरानी कर रहा जिला प्रशासन
जनपद में धारा 144 के अनुपालन तथा कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा पल-पल की निगरानी की जा रही है। स्वम जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह द्वारा 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। धारा 144 के कड़ाई से अनुपालन काय जाने के लिए मातहतों को निर्देशित कर सभी क्षेत्रों से पल-पल की जानकारी ली जा रही है, जो भी आवश्यक दिशा निर्देश शासन से आ रहे हैं, उनसे अवगत कराया जा रहा है। आम जनमानस को कोई दिक्कत न हो इसलिए जिला प्रशासन सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ