रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी।
सेमरियावां संतकबीरनगर। कोरोना बीमारी को लेकर पूरे देश प्रदेश भर में लाकडाउन की स्थित है। नोवेल कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के नाते पूरा देश प्रदेश भर में लाकडाउन है। इससे लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। इसी क्रम में लाकडाउन के दूसरे दिन दुधारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर दुपहिया, चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कर घर से बाहर न निकलने को कहा।
नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लाकडाउन के दूसरे दिन दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां चौराहे पर दुधारा थाना उपनिरी0हरेश तिवारी व उपनिरी0 महफूज़ खान ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ संदिग्ध दुपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ते नोवल कोरोना वायरस के मद्देनजर घर से बाहर न निकलने की अपील की। इसी क्रम में लोहरौली चौराहे पर उपनिरी0 सरोज कुमार गौतम ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान कोई भी व्यक्ति घूमता टहलता दिखाई देता तो उसे घर पर रहने की अपील की और दोबारा चौराहो पर दिखाई न देनी की बात किया। यदि दुबारा दिखाई दिए तो धारा 144 उल्लंघन में धारा 188 आई पी सी के तहत कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ