आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को लेकर देश सहित प्रदेश के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसके बचाव के लिए सरकार लगातार स्थितियों से निपटने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसमे इस समय पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है और हरवक्त पुलिस व प्रशासन द्वारा जागरूक करने के साथ ही लोगो से लॉक डाउन का पालन करने का निवेदन किया जा रहा है। सरकार के निर्देश पर सरकारी संस्थाओं सहित निजी संस्थाएं एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने कमान संम्भालते हुए कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की कमान संभाल लिया हैं। ऐसा ही सहयोग का नजारा मेंहदावल में भी देखने को मिला है। जब कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में सहयोग देते हुए नगर पंचायत मेंहदावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने तहसील प्रशासन को 100000 रुपये की नकद सहायता राशि सहयोग के रूप में दिया। अध्यक्ष प्रतिनिधि की इस पहल की एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर ने भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि हालांकि मौजूदा समय मे सरकारी कोष में पर्याप्त धनराशि है फिर भी अध्यक्ष प्रतिनिधि की ये पहल औरों को भी प्रेरित करने का कार्य करेगा। जो वास्तव में समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखते है। पूर्व जनप्रतिनिधि का यह कार्य समाज सेवा की दिशा में एक बेहतर प्रयास है। कोरोना के विरुद्ध जंग में कूदे सपा नेता व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए लोगो मे मास्क, हैंडवाश और सेनेटाइजर आदि सहित सभी बचाव के उपकरणों हेतू तहसील प्रशासन को एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। आगे और भी प्रयास मेरे द्वारा कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ