Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सपा नेता जयराम पाण्डेय ने किया सराहनीय पहल


■ अन्य नेताओं के लिए पेश की नजीर

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को लेकर देश सहित प्रदेश के हालात बदतर हो गए हैं। इसके बचाव के लिए सरकार लगातार स्थितियों से निपटने के लिए प्रयासरत है। सरकार के निर्देश पर सरकारी संस्थाओं सहित निजी संस्थाएं एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने कमान संम्भालते हुए कोरोना के खिलाफ लडाई की कमान संम्भाल लिया हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जनपद में देखने को मिला जब कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में कूदते हुए सपा नेता जयराम पाण्डेय ने आवश्यक उपकरणों एवं दवाइयों की खरीद के लिए जिला प्रशासन को 50 हजार रुपये की नकद सहायता राशि सहयोग के रूप दी। सपा नेता जयराम पाण्डेय की इस पहल की जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि हालांकि मौजूदा समय मे सरकारी कोष में पर्याप्त धनराशि है फिर भी सपा नेता जयराम पाण्डेय की ये पहल औरों के लिए एक सीख है। जो वास्तव में समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखते है। सपा नेता जयराम पाण्डेय मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार भी रह चुके है। जिन्होंने डीएम को कोरोना से निपटने के लिए पचास हजार की आर्थिक सहायता देते हुए जो नजीर पेश की है वो औरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नही। सपा नेता जयराम पाण्डेय के द्वारा 50 हजार रुपये की नकदी सहायता प्रशासन की कोष में जमा कराते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने सपा नेता जयराम पाण्डेय की तारीफ करते हुए कहा कि समाज सेवा की दिशा में जयराम पाण्डेय के द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। कोरोना के खिलाफ जंग में कूदे सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए लोगो मे मास्क, हैंडवाश और सेनेटाइजर वितरित करवाने के लिए उन्होंने एक छोटा सा प्रयास किया है, जिसके तहत डीएम को 50 हजार रुपए नकदी सहयोग के रूप में दिया हूँ। आगे और जरूरी होने पर बढ़चढ़ कर सहयोग करने की बात सपा नेता जयराम पाण्डेय ने कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे