Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तुलसीपुर का हनुमानगढ़ी मंदिर 31 मार्च तक दर्शकों के लिए किया गया बंद


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर तुलसीपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर मुख्यालय पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
मंदिर प्रबंध समिति के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड 19) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया है । उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अपने घरों में रहकर ही देवी देवताओं का पूजन अर्चन करें। घर से बाहर ना निकले, आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार, समाज, जनपद, प्रदेश तथा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा । जनहित में आवश्यक है कि सरकार द्वारा जारी किए जा रहे एडवाइजरी का अनुपालन करें । उन्होंने अपील किया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोरोना से बचाव के लिए बताए जा रहे उपाय को अपनाते हुए लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें । उन्होंने अनुरोध किया कि मंदिर सहित कहीं भी भीड़  ना लगाएं । आइए हम सब मिलकर इस महामारी का मुकाबला करें । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे