अखिलेश्वर तिवारी/ ध्रुव शुक्ला
बाबागंज(गोंडा ) जनपद गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र में बलरामपुर चीनी मिल समूह के मनकापुर चीनी मिल इकाई द्वारा स्थापित गन्ना क्रय केंद्र बंसी पुरवा सी पर बृहस्पतिवार को सिघवापुर बंशीपुरवा सी गन्ना क्रयकेन्द्र पर जबरन गन्ना लेने को लेकर गन्ना किसानों और काॅटा क्लर्क के बीच जमकर बवेला खड़ा हो गया। तौल की कम्प्यूटराइज मशीन तोड दी गयी। काॅटा तौल लिपिक क्रयकेन्द्र छोड़कर भाग गया। किसानों की ओर से सामूहिक हस्ताक्षरों से प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष से लिखित शिकायत किया गया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को बंशीपुरवा सी सिघवापुर बंशीपुरवा गन्नाक्रय केन्द्र पर जुगल तिवारी पुत्र यमुना प्रसाद गन्ना तौल कराने आए थे । आरोप है कि गन्ने को तौल रहा क्लर्क 60 किलो गन्ना अधिक लेने लगा, जिसपर दोने में तू तू मै मैं शुरू हो गयी । विवाद होता देखकर मौके पर बड़ी संख्या में किसान इक्कठा हो गये । आरोप यह भी है कि मौके की नज़ाकत भाॅपकर काॅटा क्लर्क अपनी मशीन पटककर भाग गया। फिलहाल मौके पर तौल बंद है । इस अवसर पर जुगल दत्त तिवारी, राजेश कुमार ,अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, प्रिंस कुमार, अरुण कुमार, सहित दर्जनों किसानों ने थाना धानेपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ