Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बगैर परमिट के खुलेआम से काटे जा रहे हैं सागौन के हरे भरे पेड़


अखिलेश्वर तिवारी/ आदेश तिवारी
वन माफियाओं के हौसले बुलंद विभागीय अधिकारी मौन
सादुल्ला नगर /बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में वन माफियाओं के हौसले इस कदर कदर बुलंद हैं, कि बेखौफ होकर दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों की कटान जारी रहती है ।विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा जिम्मेदार लोग सब कुछ जानते हुए भी मौन साथ रखे हैं । 

                    जानकारी के अनुसार वन रेंज सादुल्ला नगर में दिन रात अवैध रूप से चल रहा हरियाली पर आरा वन विभाग मौन धारण कीए हुए है । धड़ल्ले से हो रहे हरे पेड़ों की  कटान से न सिर्फ हरियाली पर वार हो रहा है, बल्कि बिन परमिट कट रहे पेड़ों से राजस्व का नुकसान भी हो रहा है  । पक्षीयों के आसियाने भी उजड़ रहे हैं  तथा अंडे नष्ट हो रहे हैं । सब कुछ जानते हुए भी वन विभाग पर्यावरण को हो रहे नुकसान से कोई दिक्कत नहीं है । वन रेंज सादुल्ला नगर के गोल्हीपुर दो दिनों में बिना परमिट के लगभग 400 हरे सागौन के पेड़ काटकर वन माफिया उठा ले गए। इसी तरह बीते दिनों वन रेंज के हसऊपुर, लखनीपुर, सलेमपुर, रानीपुर, फिरोजपुर, अचलपुर चौधरी   सहित दर्जनों ग्राम पंचायत में सैकड़ों हरे सागौन के वृक्षों को काट डाला गया । दिनदहाड़े वन माफिया अंधाधुंध पेड़ों की कटान कर रहे हैं और वन विभाग सोता रहा,। रेंजर सादुल्ला नगर सुशील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि गोल्हीपुर में अवैध काटे गए सागौन के पेड़ की सूचना नहीं है । जाँचकर बिना परमिट पेड़ काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे