सुनील उपाध्याय
बस्ती। वर्तमान में कोरोना वाइरस प्रकोप के मुद्दे – नज़र स्थानीय इडियन मेडिकल एसोसियएशन बस्ती की एक आपात बैठक अध्यक्ष डॉ अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आहूत की गयी | जिसमें सभी सदस्यों ने एक मत से आने वाले सभी प्रकार के रोगियों को इस महामारी के प्रति एवं आम जन को जागरूक करने व बचाव के बारे में बताने का फैसला लिया ताकि इस प्रकोप पर विजय प्राप्त किया जा सके । चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना वाइरस से बचने एवं फैलने से रोकने की आवश्यकता है न कि डरने की | यदि कोई भी व्यक्ति विदेश अथवा किसी संक्रमित स्थान से खांसी, बुखार , सांस लेने में तकलीफ के साथ आता है तो उसे जांच के लिए उचित मेडिकल संस्थान में अवश्य दिखाएँ | यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार , सांस लेने में तकलीफ हो तो उसको कोरोना जांच केंद्र लेकर जाएँ न कि छिपाये | कम से कम स्वजनों से 14 दिनों के लिए अलग रक्खें ताकि अन्य लोग संक्रमण से बचें | दिन में बार –बार साबुन व सेनीटइजर से हाथ धोएँ कम से कम 20 सेकंड प्रति बार | हमेशा नाक व मुह को ढक कर रखें साथ ही खांसी व बुखार होने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करें | घर के उन जगहों को जहां हाथ से छूना पड़ता हो उस स्थान की सफाई सावधानी से हमेशा करते रहें ताकि संक्रमण से बचे रहें | किसी भी व्यक्ति से हाथ न मिलाएँ | सार्वजनिक स्थानों व भीड़ - भाड़ से दूर रहें | एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बना कर रक्खें | बिना हाथ धोये मुह , नाक आँख व चेहरे को न छूये |
लिए गए निर्णय के अनुसार जागरूकता हेतु सभी इडियन मेडिकल असोसियेशन के सदस्यों के प्रतिष्ठानो पर पोस्टर भी लगाए जाएंगे |
बैठक में डॉ नवीन कुमार सचिव , डॉ ए॰के॰ सिंह , डॉ यस पी चौधरी , डॉ के के तिवारी ,डॉ सुधांशु दिवेदी ,डॉ ए पी डी दिवेदी, डॉ एम पी सिंह , डॉ एम एम सिंह, डॉ एस के शर्मा ,डॉ आर यन चौधरी ,डॉ अनिल चौधरी , डॉ राजेंद्र सिंह ,डॉ एस के अरोरा ,डॉ मुश्ताक अहमद , डॉ एम के सिन्हा , डॉ पी के श्रीवास्तव ,डॉ दीपक श्रीवास्तव ,डॉ राकेश कुमार सिंह , डॉ पी॰ के॰ श्रीवास्तव ,डॉ आभिजात कुमार समेत तमाम चिकित्सकगण मौजूद रहे |
इस क्रम में सचिव डॉ नवीन कुमार ने बताया कि अधिक जानकारी हेतु दिये गए संपर्क सूत्रो पर संपर्क करें – 05542-2285553 , 8005192643 एवं 8052513516।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ