Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर नगर पंचायत कोरोना से निपटने के लिए पूर्णतया तैयार: ईओ


कृष्ण मोहन 
गोण्डा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनकापुर शिवम द्विवेदी ने गुरूवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें नगर के साफ-सफाई तथा नगर में फागिंग, कीटाणु नाशक दवाओं का नियमित छिड़काव करवाने हेतु लिपिक अमर सिंह को निर्देशित किया। नगर पंचायत के समस्त सफाई-कर्मचारियों को स्वच्छता एवं कोरोना वायरस से बचने हेतु जागरूक किया और सभी सफाई-कर्मचारियों को मास्क, गलब्स व अन्य प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट वितरित किया। कोरोना वायरस से बचाव हेतु पम्लेट, बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से नगरवासियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक और सतर्क किया। 
क्राइम जंक्शन  से बात-चीत के दौरान अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी ने बताया कि नगर पंचायत मनकापुर कोरोना वायरस को नगर में फैलने से रोकथाम हेतु पूर्णतया तैयार है हरहाल में इससे निपटा जायेगा तथा नगर का कोना-कोना साफ करवाया जाएगा। जिससे कोरोना वायरस से बचा जा सके। उपरोक्त कार्यशाला में वरिष्ठ लिपिक दिलीप कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, माधव सिंह, विष्णु देव, सौरभ सिंह, नितिन, अशोक, अंकुर आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे