शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को भोर में निकल कर विभिन्न स्थानों पर सुबह की सैर करने वाले लोगों से मिलकर आगामी रविवार 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील करते हुए लोगों को जागरूक किया | साथ ही साथ यह भी बताया कि किस तरह से प्रतापगढ़ के साथ से समूचा भारतवर्ष सुरक्षित हो सकता है, लोगों के बीच अभाविप के कार्यकर्ता भिन्न-भिन्न स्थानों पर करोना से बचाव संबंधित जानकारियों का भी संप्रेषण किया साथ ही साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं जरूरी सेवा में लगे हुए लोगों के उत्साहवर्धन एवं धन्यवाद अर्पण हेतु 22 तारीख को शाम 5 बजे शंखनाद थाली ताली इत्यादि बचाने की भी मांग लोगों से की | इसके उपरांत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर में करोना के प्रभाव को कम करने के लिए हवन एवं पूजन अर्चन किया तथा भगवान से यह प्रार्थना कि वह भारत समेत समूचे विश्व को इस भयंकर महामारी से जल्द से जल्द निजात प्रदान करें ।इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर भिन्न-भिन्न तहसील क्षेत्रों नगर केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया इस क्रम में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवम पांडेय ने कहा कि यह समूचे भारतवर्ष के लिए संकट की घड़ी है इसमें समूचा भारतवर्ष एकजुट होकर इस महामारी का मुकाबला करते हुए दिखना चाहिए उन्होंने यह भी कहा की किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है केवल और केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है| जिला सहसंयोजक अर्पित मिश्रा ने कहा की भारत ऋषियों का देश है हम हवन पूजन की परंपरा वाले लोग हैं भारतवर्ष समूचे विश्व को इस भयंकर महामारी से निजात दिलाने में कामयाब होगा| नगर मंत्री सुधांशु रंजन जी ने कहा की जनता कर्फ्यू का पालन हम सभी को स्वेच्छा से करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जनता कर्फ्यू के पालन के लिए बताना है साथ ही साथ इसके अलावा भी यह प्रयास भी करना है की बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही हम घर से बाहर निकले| नगर सह मंत्री आशीष जी ने कहा की भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की कोशिश करनी चाहिए तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुए कार्यों को करना चाहिए|इस दौरान जिला संयोजक शिवम पांडेय, जिला सह संयोजक अर्पित मिश्र , नगर मंत्री सुधांशु रंजन मिश्र , नगर सह मंत्री आशीष राय , बादल गौतम, हर्ष श्रीवास्तव, शशांक, प्रियम त्रिपाठीसहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ