Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक द्वारा ज़रूरतमन्दों को बंटवाया जा रहा है लंच पैकेट


वासुदेव यादव
अयोध्या:भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के महानगर अध्यक्ष व जनप्रिय नेता अभिषेक मिश्र के द्वारा जरूरतमंदों व गरीबों को नियमित लंच पैकेट की व्यवस्था अपने निजी मद व पॉकेट से करवाया जा रहा है।  जिसकी सराहना व प्रशंसा अयोध्या के सभी धर्माचार्य, अफसर व अन्य संभ्रांत नागरिक भी कर रहे हैं।
 ज्ञात हो कि अयोध्या जनपद में  लॉक डाउन के चलते बंदी का माहौल है। ऐसे में दैनिक मजदूरी करने वाले सभी गरीबों को काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही अयोध्या में बहुत से दीन दुखी व गरीब भी रहते हैं। बंदी के चलते सभी को काफी परेशानी हो रही है। इनकी मदद हेतु साकेत कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र द्वारा सभी जरूरतमंदों को नियमित लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाने से काफी राहत मिल रही है। श्री मिश्र ने कहा है कि मेरा प्रयास है कि अयोध्या के 60 वार्डों के जरूरतमंदों को लंच पैकेट मिल सके। इसके चलते राम नगरी अयोध्या में हम खुद ही दोपहर को हजारो लंच पैकेट बनवा कर सबको उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य संगठन व सभी पदाधिकारी के लोगों को भी मोटिवेट कर रहे हैं कि वे गरीबों की सतत मदद करें। नेताद्वय अपने आसपास के ज्यादे से ज्यादे गरीबो की मदद हर तरह से करे। शाशन प्रशासन की ओर से भी मदद करवाई जा रही है। हमारी सरकार भी पात्रो व जरूरतमन्दों की मदद कर रही है।  मानवता और इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है। इस मुसीबत की घड़ी में सभी को हर वर्ग धर्म के जरूरतमंद व गरीबों की मदद हेतु आगे आना चाहिए। इस दौरान रामजी तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे