Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लॉक डाउन से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने उतरेंगे एनसीसी कैडेट्स


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। देश जहाँ कोरोना वायरस से परेशान हैं वहीं इस जंग में प्रशासन के सहयोग में जल्द ही एन सी सी कैडेट्स मोर्चा संभालेंगे। इसी उद्देश्य के तहत रविवार को 51वीं बटालियन एन सी सी पर चिकित्सक द्वारा कैडेट्स व एन सी सी अधिकारियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।

               जानकारी के अनुसार कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में निर्धन परिवारों, दिहाड़ी मजदूरों आदि के समक्ष खाने-पीने का संकट खड़ा है। इस कार्य मे प्रशासन के साथ साथ कई स्वयं सेवी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। प्रशासन के इस कार्य मे कंधे से कंधा मिलाकर एन सी सी कैडेट्स भी जल्द से जल्द सहयोग करेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर व एडीजी एन सी सी के यहाँ सहमति बनी है। अनुमति प्राप्त होते ही अलग-अलग कार्यों में कैडेट्स अपना योगदान देंगें। सहयोग करने से पूर्व कैडेट्स के लिए  कोरोना से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैडेट्स व सभी के लिए बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए किया गया था। कार्यक्रम में कैडेट्स को जागरूक करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ जगमोहन प्रजापति ने कहा कि सबसे पहले आप अपने आप को सुरक्षित रखने व कोरोना के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बार-बार हाथ को सिनेटाइजर या हैंडवाश से हाथ धुलने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही कोरोना के लक्षण,बचाव व सावधानी बरतने से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी। 51 वीं बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विकास गोस्वामी ने कैडेट्स को आगाह किया कि हम सबको कोरोना के बारे में जानकारी व सावधानी बरतें जिससे इस संकट से निपटा जा सके। उन्होंने एम एल के महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एन के सिंह,एम पी पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी पी तिवारी,डी ए वी मेजर हरि प्रकाश वर्मा,बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सहित सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने कैडेट्स को सहयोग के लिए सहमति प्रदान की। इस अवसर पर एम एल के कॉलेज के एन सी सी अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, पी आई स्टाफ सूरज राई व गुरुंग बहादुर सहित एम एल के कॉलेज, एम पी पी व डी ए वी के कैडेट्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे