Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा जिला अध्यक्ष व सदर विधायक के नेतृत्व में कोरोना फाइटर्स का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं सदर विधायक पलटू राम के नेतृत्व में तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए कर्म योगी पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों तथा आशा बहुओं पर पुष्प वर्षा कर पानी बिस्कुट सैनिटाइजर समर्पित कर अभिनंदन किया गया।                                       

                सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि कोरोना  वायरस से लोगों को सुरक्षित करने के लिए रात दिन तपस्या कर रहे कर्म योगियों का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों को पूर्ण करने वालों का वंदन अभिनंदन करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सभी कर्म योगियों की कर्मठता लगन एवं तपस्या को दृष्टिगत रखते हुए हौसला बढ़ाने हेतु सभी का वंदन अभिनंदन पुष्प वर्षा कर किया गया । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ नागेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह, नगर अध्यक्ष  कृष्ण गोपाल गुप्ता, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, अनवारुल हक, डॉक्टर मनी, जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, सभासद रवि मिश्रा, सुभाष पाठक, अजय कृष्ण पांडे, पवन शुक्ला, सुनील कसेरा, अतुल वर्मा, अंशुमाली भारतवंशी, प्रेम मोदनवाल, सर्वजीत गुप्ता, श्याम गुप्ता व घनश्याम चौहान सहित कई अन्य प्रमुख लोगों  द्वारा कर्मयोगी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे