Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लॉकडाउन में योद्धा बनकर उभरे पुलिसकर्मियों पर हुई पुष्प वर्षा


■ सफाईकर्मियों पर भी जनता ने किया फूलों की वर्षा
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से देश की जनता को बचाने के लिए लॉक डाउन घोषित कर दिया है। जिससे पुलिस, सफाईकर्मी, डॉक्टरों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिससे यह सभी लोग इस लाइलाज महामारी में एक योद्धा की सदृश है। सभी लोग समाज को महामारी से बचाने के लिए अपने जान को दांव पर लगा दिया है। आज इन सभी लोग पर भी समाज मे इस बीमारी के प्रकोप से बचाना है। आज समाज के इन योद्धाओं को देश की जनता भी सम्मान कर रही है। देश के अनेको जगहों पर इनके सम्मान में पुष्प वर्षा आदि किया जा रहा है। इस लॉक डाउन में पुलिस द्वारा आम लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया। आम लोगो को मास्क लगाने के फायदे, बाहर से आये व्यक्तियों का जांच, बेसहारा के मददगार बने हुए है। इसी कड़ी में बताते चले कि मेंहदावल नगर में भी गुरुवार को पुलिस कर्मियो पर मेंहदावल नगरवासियों ने भी पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा किया। इनके द्वारा इस महामारी में बेहतर कार्यो से देश की जनताके पुलिस के रूप में एक देवता की छवि बनी है। आज भारत की जनता देश के इन योद्धाओं को पूरा सम्मान दे रही है। पुलिस द्वारा इस महामारी मे जनता के हितार्थ अनेको कार्यो को किया गया। कानून के पालन करवाने के साथ ही आम गरीब, बेसहारा की मदद भी मेंहदावल थाना क्षेत्र में एसओ करुणाकर पांडेय की अगुवाई में बेहतर ढंग से किया गया। जिससे आम जनमानस में मेंहदावल पुलिस की बेहतर छवि बनी और मेंहदावल की जनता पूर्ण रूप से पुलिस के सम्मान में उतरकर पुष्पों की वर्षा नगर के अंजहिया बाजार, अव्वल केंवटलिया आदि जगहों पर किया गया। गुरुवार शाम को एसओ की अगुवाई में निकले पैदल मार्च पर विकास अग्रहरि, अजित गुप्ता आदि अनेको लोगो ने पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा किया। जनता के इस प्रकार के सम्मान से सभी पुलिसकर्मियों में उत्साहित रहे और जनता के इस सम्मान पर अभिभूत रहे।

इस कोरोना वायरस के संक्रमण में बचाव ही इलाज है। साथ ही साफ सफाई पर बेहतर ध्यान देना है। जिसमे सफाईकर्मी पूरे तन्मयता से अपने कार्य को कर रहे है। चाहे सैनिटाइजर करना हो या कोई भी सफाइकार्य सबमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। पुलिस, डॉक्टर के बाद सफाईकर्मी भी इस लॉक डाउन में पूरी तरह से अपने कर्तव्य को पूर्ण कर रहे है। जिसमे आम जनता भी पूरी तरह से सहयोग कर रही है। इसी तरह से शुक्रवार को भी लॉक डाउन में योद्धा बनकर उभरे सफाईकर्मियों पर मेंहदावल नगरवासियों ने चौक बाजार में पुष्प वर्षा किया गया। जिससे नगर के सफाईकर्मी जनता के इस सम्मान पर अभिभूत रहे। इनके सम्मान से इनके अंदर की ऊर्जा का विकास होने के साथ ही इस लड़ाई में उत्साह वर्धन करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे