Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों में राशन सामग्री का किया वितरण


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। देश मे कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन घोषित बीते 25 मार्च से लागू है। जिसमे आम जनमानस को काफी प्रभावित किया है। इस लॉक डाउन से सबसे ज्यादा कामगार, मजदूर, बेसहारा आदि जरूरतमन्दो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दिक्कत के मद्देनजर तमाम समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने इन जरूरतमंदों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जिससे कोई भी व्यक्ति या परिवार भूख से परेशान न हो।
इसी कड़ी में सांथा ब्लॉक के ग्रामपंचायत लेदवा श्रीपाल में  सपा पदाधिकारी अबरार अहमद द्वारा गरीब, बेसहारा में राशन सामग्री को बांटा गया। क्षेत्र के करीब 150 गरीब लोगों को बुलाकर खाद्यान्न सामग्री दी गई। इसके साथ ही शुक्रवार को पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष अनवारुल हक़ द्वारा भी खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। खाद्यान्न सामग्री में आटा, चावल, सरसों तेल, चीनी, सब्जी मसाला, नमक, दाल, चायपत्ती आदि सभी जरूरी सामान को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंदों को चिन्हित करके राशन उपलब्ध कराया गया है। कहा कि जब तक महामारी से उबरकर स्थिती सामान्य नहीं होती है। तब तक लगातार क्षेत्र में जरूरतमंदों को मदद किया जाएगा। इन्होंने ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन, सब्जी व जरूरी सामान अभियान चलाकर लगातार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कोई भी व्यक्ति अथवा भूख से परेशान न हो। इस महामारी में हर व्यक्ति को समाज के गरीब, बेसहारा लोगो की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे कोई भी व्यक्ति भूख आदि से परेशान न हो। आज के समय मे किसी की मदद करना बड़े शबाब का काम है। इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नही है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस राशन वितरण के अवसर पर पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष अनवारुल हक़, सपा नेता अबरार अहमद, हरिश्चंद्र चौधरी, प्रभाकर चौधरी, अब्दुल वहाब, सैफ़ुद्दीन, नदीम अहमद, अंसार अहमद, अंसार अहमद, अजीज, एकलाख, एजाज अहमद, राजेश चौधरी, हरगोविंद चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे