Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांथा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए रुपये


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। देश मे हर वर्ग आज के समय मे कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में अपना सहयोग दे रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी सांथा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध मे सहयोग दिया गया। जिसमें सांथा ब्लॉक के समस्त बूथों के पदाधिकारियों व सदस्यों से 20,700 रुपये एकत्रित कर मेहदावल भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल की उपस्थिति में उनके आवास पर मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता किया गया। इस बाबत किसान मोर्चा के सांथा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि यह राशि कोरोना से प्रभावितो के इलाज के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव को सौंपा है। इसी के साथ ही मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि इस लॉकडाउन के चलते वे जरूरतमंदों तक राशन और भोजन पहुंचाएं। जिससे प्रधानमंत्री मोदी के इस लड़ाई को सफल बना सके। इस अवसर पर प्रधान कटेया रामप्रसाद चौधरी, मनीराम यादव, विनोद पांडेय, राजेश गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे