Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तहसील कर्मियों में सैनिटाइजर व मास्क का हुआ वितरण


■ जनता वैदिक शिक्षा सेवा समिति का सराहनीय कार्य

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। देश मे लॉक डाउन होने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन, नागरिक प्रशासन आदि सभी संस्थाओं  द्वारा अपने कर्तव्य को पूर्ण करने में पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इन्ही सभी कोरोना अधिकारी और कर्मचारियों को बचाने के लिए संस्थाए भी आगे आकर मदद कर रहे है। जिससे इनके अंदर भी इस महामारी के खिलाफ जंग में एक उत्साह का कार्य करता है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को मेंहदावल तहसील में जनता वैदिक शिक्षा सेवा समिति के द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण तहसील कर्मचारियों में किया गया। इस सैनिटाइजर व मास्क का वितरण तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने अनेको कर्मचारियों को देते हुए बताया कि सभी लोग लॉक डाउन में अपने कर्तव्य को पूर्ण कर सफल बनायें। इस कोरोना के जंग के आम जनमानस के साथ ही सभी लोगो को आगे आकर लड़ना होगा। जिससे इस बीमारी को फैलने से रोकना है क्योंकि बचाव ही इसका एक मात्र रास्ता है। इस आपात समय मे हर कर्मचारी का कार्य करना ही देश को बचाने का कार्य करेगा। इस तरह से तमाम बातो को इनके द्वारा कहा गया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका चौधरी, सतीश राय, बैजनाथ अग्रहरि, आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे