Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BASTI NEWS: पुलिस ने स्कूल के खाते से 50.80 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला को किया गिरफ्तार



सुनील उपाध्याय 
बस्ती :बस्ती  जिले के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के कुशल निर्देशन में 2018 के 50.80 लाख रुपया को खाते से कूटरचित तरीके से निकालने वाली महिला मास्टर माइंड को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आप के जानकारी के लिए बताते चले कि सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के खाते से दिसंबर 2018 में खाते से 50.80 लाख रुपया उड़ाई गई थी।50.80 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला निकली। जो कि रायबरेली की रहने वाली शातिर जालसाज दीप्ती उर्फ भारती थी जिसको जनपद बस्तीे की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी रायबरेली जिले के पखरौली गांव में उसके घर से की गई है। कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बनी दीप्ती उर्फ भारती की तलाश अंतत: पूरी हो गई। जनपद बस्ती के कोतवाल राम पाल यादव ने कार्यभार संभालने के बाद इसे चुनौती के रूप में लिया। दो साल पहले स्कूल के खाते से जालसाजों ने लंबी रकम उड़ाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने उस समय इस मामले में नौ जालसाजों को पकड़ा था। मामले की जाँच पड़ताल में मास्टरमाइंड के रूप में महिला का नाम सामने आया था। धोखाधड़ी एंव आइटीएक्ट के चार मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसने अपने सहयोगियों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खाते से 11 दिसंबर 2018 को धोखाधड़ी व कूटरचना कर 50.80 लाख रुपये उड़ाए थे।जनपद बस्ती के  प्रभारी निरीक्षक कोतवाल                                                     रामपाल यादव द्वारा  बताया गया कि  आरोपिता ने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की क्लोनिग कराकर उसे बीएसएनएल आफिस लखनऊ से रिजनरेट करा लिया। इसके बाद विद्या मंदिर के खाते से अपने और अपने सहयोगियों के खाते में उपरोक्त रकम अंतरित करा लिया। विवेचना के दौरान इस घटना के मास्टरमाइंड के रूप में दीप्ती उर्फ भारती का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, म0का0राजेंसी वर्मा,म0का0 दीक्षा यादव की टीम गठित की गई थी। कोतवाल द्वारा बताया गया कि रविवार की रात टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उसके खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। बाकी रकम उसके अन्य साथियों में बंट गई थी। विद्या मंदिर के प्रबंधक अभय पाल द्वारा गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे