Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विधायक ने किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ


अजीत श्रीवास्तव/अश्वनी गुप्ता

जनपद बलरामपुर में"मिशन शक्ति" के तहत थाना तुलसीपुर परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कि गई है। हेल्प डेस्क का शुभारम्भ गैसड़ी से विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रधान मंत्री जन कल्याणकारी योजना शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। विधायक ने महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।



जानकारी के अनुसार तुलसीपुर थाना परिसर में "मिशन शक्ति" के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसका शुभारंभ गैसड़ी से विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। कार्यक्रम में अखिलेश्वर तिवारी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने विधायक को पुष्प गुछ भेंट कर उनका स्वागत किया। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं । समय-समय पर सुरक्षा के प्रति शासन समीक्षा भी करते हुए जागरूकता अभियान भी चला रही है। शासन की मंशा है कि प्रदेश में महिलाएं बेखौफ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। असुरक्षा की भावना से ग्रसित ना हो। शासन ने महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति अभियान का आगाज किया है। जिसके तहत महिला फोन करके घटनास्थल पर 15 मिनट में पुलिस की सुरक्षा प्राप्त कर सकती है, जो एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसमें समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद ने बताया की स्थानीय थाने पर महिला सेल स्थापित कर दिया गया है, जिसमें छ महिला आरक्षी 24 घंटे कार्यरत होंगी और महिला से संबंधित किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का निवारण उसी दिन कराने की कोशिश करेंगी। मिशन शक्ति में नियुक्त हुई महिला आरक्षी अंजलि रावत, शीतल सिंह, नीलम, विट्टन, वंदना व प्रीति शर्मा ने बताया महिलाओं के समस्याओं के निवारण के लिए हम 24 घंटे सेवारत होंगे और यथासंभव समस्याओं का निवारण करेंगे। कार्यक्रम की संचालक अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्य मुन्नू तिवारी ने महिलाओं की समस्याओं को विशेष रूप से उद्धृत किया तथा प्रशासन से मांग की कि समस्याओं के निदान में त्वरित निस्तारण होना चाहिए। कार्यक्रम में अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज की दर्जनों छात्राएं नागरिक सादाब खान, वसीम राइनी ग्राम पंचायत के प्रधान तथा थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे