Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ताओं ने मनाया रूलर बार के प्रदेश अध्यक्ष का 🎂 brithday



प्रतापगढ़। जिला कचहरी प्रांगण में एकजुट हुए रूलर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने रूलर बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ उर्फ मुक्कू ओझा का जन्म दिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहां कि श्री ओझा जी अपने जीवन को मानव सेवा व समाज सेवा के प्रति समर्पित करते हुए गरीब,असहायों के मदद के साथ व्यथितों व पीडितों को न्याय दिलाने हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। लोगों ने मुक्कू ओझा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा कि समाज के दबे व गरीब लोगों को न्याय दिलाने का भार अधिवक्ता समाज पर ही रहता है, जिसका निर्वाहन श्री ओझा जी बखूबी से किया करते हैं। अधिवक्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन पर स्वागत करते हुए अधिवक्ता हितो मे उनके संघर्षपूर्ण नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम मे लालगंज तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ,जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के महामंत्री जयप्रकाश मिश्र "जेपी" व पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी भी शामिल हुये तथा मुक्कू ओझा के दीर्घजीवन की कामनाएं व्यक्त की। इसके पूर्व अधिवक्ताओ ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर लडडुओ का भोग लगाया। प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने अधिवक्ता हितो के प्रति लगातार संघर्ष का संकल्प जताते हुए साथी अधिवक्ताओ का आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया। इस मौके पर रूलर बार के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह एडवोकेट, संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री विनोद गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह,दिव्यंत सिंह बघेल, मनीष सिंह,विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, वागीश मिश्रा,अरुण सिंह ,संयुक्त सचिव राहुल गुप्ता ,प्रशांत सिंह बंटी, गुलजार हुसैन, अमजद खान ,मनोज कुमार ,आसिफ सिद्दीकी के साथ ही नीरज त्रिपाठी ,संतोष नारायण मिश्र, दीपेंद्र प्रताप सिंह टिक्कू सहित आदि अधिवक्ता गण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे