Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:कंबल पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

 


मां हर हर गंगे ट्रस्ट का जारी है कंबल वितरण अभियान

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। मा हर -हर गंगे सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत,कोहडौर बाजार के श्रीराम जानकी पुरानी मन्दिर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में कैंप लगा कर गांव के गरीब, असहायों व निराश्रितों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्कर्म करने वाले का स्थान ऊंचा है, इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंद ग्रामीणों को जब  कंबल मिला तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय शुक्ल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है जो समूचे जनपद के गरीब असहायों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कार्यक्रम ट्रस्ट का अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, संत पाल सिंह, इंद्रदेव पांडे, ट्रस्ट के सेक्टर प्रभारी संजय सिंह, दिनेश कुमार पाठक, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा लवलेन्द्र, जीवन पाठक, ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात,उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी, विकास पाण्डेय , शिवाकान्त शर्मा रोहित शर्मा , आशीष उमरवैश्य,राजू सहित आदि ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे