Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सांड के हमले से वृद्ध की मौत


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। छुट्टा सांड के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। रविवार की सुबह करीब 9 बजे ग्राम मसौलिया के मजरा महाराज पुरवा निवासी किसुन दत्त पाठक उम्र 62 वर्ष अपने खेत को देखने निकले थे। उसी बीच एक छुट्टा सांड खेत में फसल को नष्ट करता दिखाई दिया। वे सांड को भगाने लगे तो सांड ने उन्हें दौड़ा कर मारने लगा। सांड के हमले से वे बुरी तरह घायल हो गए। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने सांड को भगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। तथा उन्हें करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे