Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:पंचायत चुनाव में फतह के लिए राजनीतिक दलों ने शुरू किया दांव

सुनील उपाध्याय 

बस्ती:पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव में फतह के लिए राजनीतिक दलों ने दाव चलने शुरू कर दिये है। आरक्षण साफ होते ही प्रत्याशियों की घोषणा भी हो जाएगी लेकिन भाजपा सबसे इतर एक तीर से दो शिकार करने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पूरे महीने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। पार्टी एक तरफ जहां पंचायत चुनाव के जरिये जातीय समीकरण को साधने की कोशिश करेगी वहीं प्रचार के दौरान कार्यकर्ता और प्रत्याशी योगी और मोदी सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे।


बता दें कि पंचायत चुनाव में क्षेत्रीय पार्टीयो का अब तक बोलबाला रहा है। सामने विधानसभा चुनाव है विपक्ष जहां इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। वहीं बीजेपी पंचायत चुनाव को खुद के लिए अवसर में बदलने में जुटी है ताकि वह 2022 में भी इसका फायदा उठा सके। इसी क्रम महसों मण्डल की  जिला पंचायत वार्ड की बैठक ध्रुव चंद्र प्रह्लाद कुमार इंटर कालेज पाकरडाँड में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने किया। जिसमे मुख्यअतिथि  चंद्रशेखर मुन्ना रहे। जिला पंचायत चुनाव वार्ड प्रभारी रवि सिंह, वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह, सुधाकर पाण्डेय सहित बैठक में मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक, उस मंडल में आने वाले जिला पंचायत वार्ड संयोजक व प्रभारी, पंचायत चुनाव ब्लाक संयोजक ने भाग लिया। अखिलेश शुक्ल ने कहाँ ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, बूथ पर निवास करने वाले भाजपा के सभी पदाधिकारी, विचार परिवार व भाजपा के कार्यकर्ताओं की ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर बैठक होनी है।

मुख्यातिथि चंद्रशेखर मुन्ना ने कहाँ कि ग्राम चैपाल व ग्राम सम्पर्क का कार्यक्रम करना है। भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को सभी धर्म, जाति, वर्ग के जरुरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी व कार्यकर्ता लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बतायेगे। साथ ही यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि केंद्र व प्रदेश उनके साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को गम्भीरता से लिया है। कार्यकर्ताओं और केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर पंचायत चुनाव में परचम फहराकर जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम कृत संकल्पित है।

रवि सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक नहीं करती बल्कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती हैं। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव में लगे हुए हैं हमारी विजय सुनिश्चित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे