Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

Pratapgarh:अटेवा की हुई बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी भंग, किया पुनर्गठन


एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। बी.आर.सी. केन्द्र सांगीपुर में आल टीचर्स एवं इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की एक बैठक की गयी। बैठक में सांगीपुर ब्लाक की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करके  कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सोमवार को बी.आर.सी.सभागार मे हुई बैठक की अध्यक्षता सी.पी.राव जिला संयोजक व संचालन राजेश वर्मा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए रामयश कुरील ब्लाक अध्यक्ष पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मी ने कहा कि एनपीएस का पैसा शेयर मार्केट मे लगाया जा रहा है।जो कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार मय बना रहा है।विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी 60 वर्ष तक देश सेवा करता है।उसे सेवानिवृत्त पर सरकारें मुश्किल से 2 व 3 हजार रुपये पेंंशन देकर कर्मचारियों का अपमान कर रही है। बैठक को नीरज सिंह,वेद प्रकाश आर्यन,महामंत्री उमेश मिश्र ने जहां सम्बोधित किया वही अध्यक्षता कर रहे सी.पी.राव ने कहा कि अटेवा 4 माह मे वह कर दिखाया है जो पिछले 4 वर्षों मे नही दिखा था।आपसी विचारोपरान्त ब्लाक कमेटी में संरक्षक राजेश वर्मा, संयोजक विक्रम सिंह, सहसंयोजक अशोक तिवारी,सहसंयोजक श्रवण कुमार यादव,रामयश कुरील, महामंत्री सौरभ मिश्र,कोषाध्यक्ष विपिन कुमार,
सलाहकार विपिन कुमार सोनी,प्रेस प्रवक्ता लोकेश त्रिपाठी,
मीडिया प्रभारी हरिकेश यादव,सोशल मीडिया प्रभारी अजय निर्मल व मंत्री बंशीलाल, महेन्द्र कुमार को मनोनीत किया गया। बैठक में नीरज सिंह,अशोक तिवारी, विक्रम बहादुर सिंह, प्रभात कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार सरोज, सौरभ मिश्र, संजय त्रिपाठी, पवन कुमार सोनी, श्रवण कुमार यादव,  महेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, रामेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार मौर्य, रमेश चन्द्र सोनी, हरिकेश कुमार यादव, कपिल देव वर्मा, विनोद कुमार यादव, लोकेश त्रिपाठी, राजकुमार वर्मा, अभय कुमार शुक्ल, संदीप कुमार, अजय निर्मल, रामयश, हरिलाल, शिवमूर्ति वर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद वर्मा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे