Pratapgarh:निजीकरण का विरोध यूनियन का एजेंडा:विद्यानाथ | CRIME JUNCTION Pratapgarh:निजीकरण का विरोध यूनियन का एजेंडा:विद्यानाथ
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:निजीकरण का विरोध यूनियन का एजेंडा:विद्यानाथ


कार्यकर्ताओं के लिये खड़े रहेंगे: सिन्हा
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और निजीकरण का पुरजोर विरोध उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का एजेंडा है। वह उसको नहीं छोड़ सकती है। कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है। यह बातें सोमवार को मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल के अध्यक्ष विद्यानाथ यादव ने प्रतापगढ़ स्टेशन पर यूनियन मंडल मंत्री आरबी सिन्हा के रिटायर होने पर आयोजित विदाई समारोह में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों का अहित नहीं होने देगी। इसके लिए यूनियन हर किसी से टकराने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा कि मंडल मंत्री रवि सिन्हा के बाद उनकी जगह कौन लेगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। मंडल मंत्री आरबी सिन्हा ने कहा कि वे कर्मचारियों के लिये सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। संरक्षक अंजनी दुबे ने यूनियन में रहते हुये अपनी यादों को ताजा किया। इसके पूर्व विदाई समारोह में वक्ताओं ने आरबी सिन्हा को जुझारू और ईमानदार नेता बताया। उन्हें सम्मान स्वरूप कई उपहार भेंट किये गये। जिसमें एक महिला नेत्री द्वारा सोने की अंगूठी भेंट की गई। अध्यक्षता आरबी सिन्हा ने संचालन अफजल खान ने किया। इस मौके पर ब्रांच अध्यक्ष अनिल दुबे, मंत्री धर्मेंद्र दुबे,गार्ड वीके वीके तिवारी, जितेंद्र पांडेय समेत कई कर्मचारी नेताओं ने उपहार दिया। एसएस त्रिभुवन मिश्रा, सीडीओ वीबी शुक्ला, रायबरेली, प्रयाग और सुल्तानपुर के यूनियन नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रदीप शर्मा और राजकुमार श्रीवास्तव टीम के साथ व्यवस्था में लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे