Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में न्याय पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में बुधवार को एक न्याय पंचायत स्तरीय आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। जिसमें सैनीटाइजर, डिजिटल थर्मामीटर, आक्सीमीटर सहित अन्य संशाधन रखे गए।


इस बैठक में सभी अतिथियों का रोली व चंदन से स्वागत किया गया। न्याय पंचायत के शिक्षकों ने प्रिंट रिच मैट्रीयल, प्रिंट रिच वातावरण, लर्निंग गैप, पुस्तकालय, रिसोर्स सेंटर, आईसीटी, शिक्षण सामग्री, कोविड के दौरान छात्रों के हुए नुकसान पर चर्चा हुई।


कार्यक्रम में न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शाल देकर सम्मानित किया।

स्कूलों तथा अध्यापकों को अच्छी सेवा देने के लिए प्रथमा ग्रामीण बैंक सकरौरा के शाखा प्रबंधक आशीष गयाली को धौरहरा की विद्यालय प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा उनका बैंक सदैव अध्यापकों और स्कूलों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस दौरान शिक्षण सामग्रियों का एक मेला भी आयोजित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा की धौरहरा विद्यालय हमेशा गोंडा के लिए गौरव बढ़ाने वाला रहा है। बच्चों ने नई-नई शिक्षण विधियों को सीखा है। अब वे अपने स्कूलों में जाकर बेहतर करेंगे और इसका परिणाम स्वरूप करनैलगंज ब्लॉक प्रेरक ब्लॉक बनेगा। बीईओ ने स्मार्ट क्लास में जाकर अपना प्रजेंटेशन भी दिया तथा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय कटरा शहबाजपुर के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह व एआरपी अनुराग कुमार ने बच्चों के आकलन करने का तरीका बताया। वहीं दूसरे एआरपी कमलेश कुमार यादव ने प्ररेणा ज्ञानोत्सव पर अपने विचार रखा। 

सभी अतिथियों का आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह ने धन्यवाद दिया। इस दौरान देवेंद्र कुमार सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद, राजकुमार, सीमा सिंह, राम कुमार, आलोक दीक्षित, मान सिंह, आशिफ इकबाल, अशोक श्रीवास्तव, अरुण कश्यप, राम नारायण पाण्डेय, महताब अली, राम बिलास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक दीक्षित ने किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे