Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:पानी की जगह कचरा दे रहा है इंडिया मार्का हैण्डपम्प

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। इंडिया मार्का हैण्डपम्प लगने के बाद से ही पानी की जगह कचरा दे रहा है। जिससे हैंडपंप लगने का लाभ राहगीरों व मोहल्ले वासियों को नही मिल रहा है। नगर वासियों एंव राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए नगर परिषद द्वारा कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। शुद्धपेय जल के नाम पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कचरा उगल रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी मौन है। नगर पालिका करनैलगंज के अंतर्गत लखनऊ रोड सकरौरा चौराहे के समीप दो माह पहले इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया। तभी से उसमें पानी के बजाय कचरा निकल रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारी व ठेकेदारों की मिलीभगत से हैंडपंप कम गहराई पर एंव नाले के समीप लगवाया गया है जिसके चलते हैंडपंप से दूषित पानी कचरा आने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कई बार पेयजल निगम तथा संबंधित ठेकेदार को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तो वहीं मुकेश कुमार वैश्य जिला संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प गोंडा ने जल निगम के अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव रंजन का कहना है हैंडपंप लगवाने देखरेख एंव पेयजल की व्यवस्था करना जलनिगम का काम है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे