Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपने घर पर ही मनाएं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव:अभिषेक शुक्ला

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कोरोना महामारी को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला शिवम ने सभी से  अपने घर पर ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने की अपील की है। अभिषेक शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण दिवस अक्षय तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस वर्ष 14 मई दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। यह दिन संपूर्ण सनातन समाज के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। इस दिन सनातन धर्म में किसी भी तरह का शुभ कार्य किया जाना बहुत ही उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से लगातार भगवान परशुराम की जयंती पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष से फैले इस दैविक आपदा कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष भी संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भगवान परशुराम का अवतरण दिवस समस्त सनातन परिवार अपने घरों पर आराध्य देव की तस्वीर का पूजन अर्चन कर इस आपदा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे