करनैलगंज पुलिस पर लगे आरोप | CRIME JUNCTION करनैलगंज पुलिस पर लगे आरोप
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज पुलिस पर लगे आरोप

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसके गांव में एक युवक की रिस्तेदारी है। जहां बराबर उसका आना जाना रहता था। बीते 26 अप्रैल की सुबह उसकी नाबालिग पुत्री शौंच के लिये घर से निकली थी। जहाँ पहले से घात लगाये बैठा युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ लखनऊ लेकर चला गया। जहां उसके पुत्री के साथ युवक ने दुराचार किया। आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया। मगर पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया। 27 अप्रैल को उसकी पुत्री ने फोन करके पता बताते हुये सारी बात बताई। जिस पर कुछ लोगों के साथ वह लखनऊ गया। जहां से दोनो को साथ लेकर कोतवाली करनैलगंज की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की को घर ले जाकर सुबह आने को कहा। तब से बिना कोई कार्रवाई किये ही उसे लगातार दौड़ाया जा रहा है। वहीं आरोपी युवक को भी पुलिस ने छोड़ दिया। कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारी तबियत ठीक नही थी। जिससे मैं इलाज करवा रहा था। आज ही वापस आया हूँ तहरीर मिली है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे