Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस के ऑपरेशन तमंचा अभियान का दिखा असर,छपिया पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ 1 को किया गिरफ्तार

दुर्गा सिंह पटेल

मसकनवा गोंडा।एसपी गोंडा के निर्देशन में अवैध शस्त्रो के निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन तमंचा अभियान में छपिया पुलिस को सफलता मिली है।

थानाध्यक्ष-छपिया राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक नफर अभियुक्त एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर देसी व 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर के साथ मल्हीपुर जंगल के पास से पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

एसओ छपिया राकेश सिंह ने बताया कि ऑपरेशन तमंचा अभियान में मल्हीपुर जंगल के पास से हिमांशु सोनी पुत्र रावेन्द्र कुमार सोनी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम ढोढऊपुर  थाना छपिया को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/21 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायलय रवाना किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे