Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहित राज को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर किया मनोनीत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने गोंडा के फिल्म अभिनेता निर्देशक मोहित राज को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। मोहित राज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया है। मोहित राज ने बताया उन्हें पहले प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया था। उनके कार्यों को देखते हुए वह समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। मोहित राज वर्तमान में भारतीय फिल्म जगत में अभिनेता, निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं। इसी के साथ देश में राष्ट्रवाद के मुद्दों पर खुलकर अपना विचार भी रखते हैं। राष्ट्रवाद हर एक आवाज को मजबूती के साथ उठाते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे