Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना है करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बीते कई महीनों से करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। 12 किमी लंबी 7 मीटर चौड़ी इस रोड के निर्माण हेतु शासन से करीब 28 करोड़ राशि की स्वीकृति मिली थी। जिसका निर्माण कार्य सर्जन कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराया जा रहा है। अभी तक रोड के दोनों साइड पत्थर पटाई का भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। जगह जगह पत्थरों का ढेर लगा है व गड्ढा खुदा पड़ा है। जिससे टकराकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। रेलवे क्रासिंग बस स्टॉप के पास हफ्तों से एक ही स्थान पर पत्थरों का ढेर लगा है। जिसके चलते कई वाहन पलट भी चुके हैं। मगर अभी तक कर्मचारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी है। इस सम्बंध में लोक निर्माण खण्ड द्वितीय के जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कर्मचारियों से बात करके उस स्थान को तत्काल दुरुस्त करवा रहे हैं। वर्षों बाद इस रोड का निर्माण कार्य तो शुरु हो गया। मगर जलनिकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं गई। रोड के दोनों तरफ जो खाईं थी, वो पट भी गई। जिससे थोड़ी से बरसात होने पर रोड पर जलभराव हो जाता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। जानकारों की मानें तो जलभराव के चलते रोड बनने के बाद भी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है जब तक इस रोड के किनारे नाले का निर्माण नहीं होगा तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे