Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुरोहित समाज की हो रही उपेक्षा, सीएम से मिलकर सौपेंगे ज्ञापन: बब्लू

 

वासुदेव यादव

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्थानीय भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पांडेय पुरोहित समाज की उपेक्षा की जा रही है। यहां अयोध्या के सभी स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधि पांडेय पुरोहित समाज की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। 

 इसके चलते पांडेय पुरोहित समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम पांडेय 'बब्लू' पांडेय ने मीडिया के समक्ष गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

   उन्होंने कहा है कि पुरोहित समाज का इतिहास गौरवमई रहा है। अयोध्या में सरयू नदी पर पूजन अर्चन व मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कराने का काम  सदियों से पांडेय पुरोहित समाज व गाइड समाज करता रहा है। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोकल भाजपा के नेता हमारे समाज और समुदाय की उपेक्षा कर रहे हैं। कोरोना काल मे कई लोग मर गए कोई मदद नही मिली। सरकारी योजनाओं का भी लाभ नही मिल रहा है।  स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हमको मुख्यमंत्री से नहीं मिलाए।

   हमारे समाज के अयोध्या विधानसभा में 25 से 30 हजार वोटर है, लेकिन पुरोहितों की सुनवाई नहीं हो रही है। पांडेय पुरोहित समाज ने कहा है कि हम सभी जल्द ही मुख्यमंत्री योगी से मिलकर उन्हें अपबी मांगो व समस्याओं के बावत ज्ञापन देंगे।

  वही महामंत्री राजेश पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार को 4 साल से अधिक समय हो गया है। मुख्यमंत्री जी दर्जनों बार अयोध्या आये लेकिन अयोध्या के पुरोहितों का सम्मान कभी मंच पर बुलाकर नहीं किए है। हमारी मांग है कि वे पुरोहित समाज से मिले हम लोगों की मांगे सुने। हमारे समाज को भी मुख्यमंत्री सम्मान दें और हमारी मांगों पर जल्द ही अमल करें। योगी व भाजपा सरकार अब पुरोहितों के जनकल्याण में उचित कदम उठावें। 

  इस दौरान पांडेय पुरोहित समाज के छोटू पांडेय, नन्हकू पांडेय, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे