Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झाँसी:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई


गिरवर सिंह 

झाँसी:02 जुलाई 2021- डा0 कंचन जायसवाल मा0 सदस्य उ0प्र0  राज्य महिला आयोग उ0प्र्र0 लखनऊ की अध्यक्षता  में  सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिनमें घरेलू हिंसा-10 केस, दहेज-2 केस, छेडखानी-2 केस, सम्पत्ति-1 केस, पारिवारिक विवाद-2 केस से संबंधित मामले मा0 महोदया के समक्ष प्रस्तुत हुये।

 उक्त प्रकरण की सुनवाई मा0 महोदया द्वारा करते हुये उक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु मा0 महोदया द्वारा निर्देशित किया गया। 

महिला जनसुनवाई में नन्दलाल सिंह जिला प्रोेबेशन अधिकारी,  राजेश सिंह सी0ओ0 सिटी, श्रीमती पूनम शर्मा महिला थानाध्यक्ष, सुश्री प्रियंका गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी/महिला शक्ति केन्द्र, सुश्री दीपिका त्रिवेदी, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थानिक) बाल संरक्षण सेवाये, सुश्री रजनी वर्मा, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र,  राधारमन जिला समन्वक महिला शक्ति केन्द्र उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे