Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा-बभनान पर घर मे घुसी तेज रफ्तार पिकअप, माँ-बेटी की मौत

 

दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोंडा।मसकनवा-बभनान हाईवे पर तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस गई।मां बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया ले गई। घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


जिसमें पांच लोगों को गोंडा रेफर कर दिया गया। गृह स्वामी का काफी नुकसान हुआ। बुधवार को रात करीब दस बजे मसकनवा बभनान मार्ग पर बभनजोतिया चौराहे पर बभनान की ओर से तेज रफ्तार से आ रही   एक पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ती हुई। एक घर में घुस गई। घर में बैठी पूनम पत्नी जय सिंह 42 वर्ष, जयसिंह पुत्र जय राम 46 वर्ष, खुशी पुत्री जय सिंह 13,बभनजोतिया, रेखा पत्नी राजकुमार 27 वर्ष , आस्था पुत्री राजकुमार 8माह सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर बस्ती और ड्राईवर राम किशुन पुत्र नंद लाल 23 वर्ष बहिराडीहा गंभीर रूप से घायल हो गये।प्रधान भूपेश मिश्रा और पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गोंडा रेफर कर दिया गया।गोंडा अस्पताल में पहुंचने पर पूनम और खुशी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एस ओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे