Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: सावन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सावन माह के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है और सोमवार तो भगवान शिव का दिन है ही। इसलिए सावन के सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है। श्रद्धालु बेसब्री से सावन के सोमवार की प्रतीक्षा करते रहते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण सावन माह में शासन के निर्देशानुसार शिवालयों पर जलाभिषेक नहीं हो पाया था जिससे श्रद्धालु मन मसोस कर रह गये थे। इस वर्ष सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धालु सुबह मुंह अंधेरे ही कटरा घाट पर सरयू स्नान करने और वहां से जल लाकर शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़े थे। इसमें तमाम लोग तो स्नान करके और जल लेकर वहां से निकल चुके थे लेकिन कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को स्नान करने और जल लेने से रोकना शुरू कर दिया। यद्यपि उनके रोकने के बावजूद तमाम लोगों ने स्नान भी किया और जल भी भरा। उधर क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखण्डीनाथ मंदिर पर भी पुलिस ने पहुंच कर लोगों को रोकना शुरू कर दिया परन्तु मंदिर के महंत सुनील पुरी ने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए एक बार में सीमित संख्या में लोगों को जलाभिषेक करने की अनुमति दी और अंत तक यही क्रम चलता रहा। इसके साथ ही नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी छोटे बड़े शिवालयों में भी जलाभिषेक किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे