📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेड़बन्दी करने से मना किया तो दबंगों ने की पिटाई

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। मेड़बन्दी करने से मना किया तो दबंगों ने एक परिवार की पिटाई कर दिया। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर निवासी कृपाराम ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। उसने बटाई पर खेत ले रखा था। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति उसके खेत में बढ़कर मेड़बन्दी करने लगे। मना करने पर तीनों लोग जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली देते हुये उसे मारने लगे। बचाने पहुंची उसकी गर्भवती पत्नी व मां की भी पिटाई कर दिया। इसी बीच वह मौका पाकर भाग निकला। जिस पर तीनों लोग फावड़ा लेकर दौड़ा लिये। अपनी जान बचाकर वह अपने घर के अंदर चला गया। जिस पर पीछा करते हुये तीनो लोग घर मे घुसकर की पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर आस पास के लोग दौड़े जिन्हें आता देखकर तीनो लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गये। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे