रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र करनैलगंज के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कर्नलगंज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में अभियान चलाकर पौधरोपित किया गया। रविवार को देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन वन ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे। जहां खंड शिक्षाधिकारी आरपी सिंह द्वारा पहले से ही पौधरोपण की तैयारी की गई थी। एडीबेसिक ने ब्लॉक संसाधन केंद्र के साथ दोनो विद्यालय परिसर में पौधरोपित किया गया। उन्होंने एबीएसए के साथ समन्धित प्रधानाध्यपकों को रोपित किये गए पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। दिनेश कुमार मौर्य, दिनेश कुमार सिंह व राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ