अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नोडल परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज में 09 फरवरी से चल रही बीएड व एल एल बी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। परीक्षा में 426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए।
एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने 18 फरवरी को बताया कि बीएड व एल एल बी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 09 फरवरी से चल रही थी। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए परीक्षा प्रभारी डॉ लवकुश पाण्डेय की अगुवाई में कई टीमें बनाई गई थी। इसके लिए विश्वविद्यालय डॉ अरूण कुमार सिंह को ऑब्जर्वर बनाया था। सह परीक्षा प्रभारी डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार को द्वितीय पाली में बीए एल एल बी तथा एल एल बी प्रथम सेमेस्टर की ही परीक्षा थी। परीक्षा में 426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 36 अनुपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ