Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय टीम में चयन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की छात्राओं को राज्य  स्तरीय हाॅकी टूर्नामेंट के लिए चयनित किया गया है ।
20 फरवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज के ‘‘हाॅकी‘‘ ट्रायल में भाग लेने वाले छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एमपी तिवारी व उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सचिव रश्मि सिंह व विद्यालय के टीम कोच अमित राणा के संरक्षता में जिला खेल कार्यालय बलरामपुर द्वारा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल हेतु भेजा गया। चयन प्रक्रिया में विद्यालय की छात्राओं में सुधा गौतम, अदिती सिंह, सुजाता सिंह, आलिया पासवान, सिद्धी त्रिपाठी, रिद्धी श्रीवास्तव, प्रार्थना कश्यप, डिम्पल यादव, अनिष्ठा अग्रवाल, शिवांगी सिंह होनहार खिलाड़ी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मण्डल स्तर पर ट्रायल दिया साथ ही इस ट्रायल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वीर बहादुर स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर के लिए राज्य स्तरीय टीम के लिए चयनित हुयीं। हर्ष का विषय है कि इनमें से 10 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह उपलब्धि न केवल चयनित खिलाड़ियो के लिए, बल्कि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षण के मार्गदर्शन तथा विद्यालय प्रशासन के सहयोग का परिणाम है। ‘‘हाॅकी‘‘ प्रतियोगिता में उप क्रीडा अधिकारी गोण्डा अशोक कुमार सोनकर, खेलो इंडिया हाॅकी कोच तौफीक के नेतृत्व में यह चयन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रबन्ध निदेशक, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही अन्य छात्राओं को भी निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस सफलता से विद्यालय में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना हुआ है। निस्संदेह, यह उपलब्धि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बढ़ते कदमों का प्रतीक है और आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे