Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में ग्रामीण प्रीमियम लीग चौधरीडीह के तत्वावधान में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट में के फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
18 फरवरी को फाइनल मैच आरएस क्रिकेट एकाडमी व भिनोहनी के बीच खेला गया । मैच में आरएस क्रिकेड एकाडमी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर ली। मैच का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र प्रतिनिधि पंकज मिश्र ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही उन्होंने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
क्रिकेट मैच के समापन समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि पंकज मिश्र ने कहा कि खेल न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं ब्लकि अनुशासन, टीम भावना और उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। कहा कि खेल को भाजपा सरकार बढ़ावा दे रही है। यही कारण है कि शहर से लेकर गांव तक खिलाड़ियों की फौज तैयार हो रही है। केन्द्रीय व राज्य सरकार के बजट में भी खिलाड़ियों के लिए विशेष प्राविधान किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सिकंदरबोझाी, गुलाब सिंह, श्रीराम जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुजारी यादव, प्रधान बच्चू यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे