अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की प्रतिष्ठित औद्योगिक घराना बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की बलरामपुर ईकाई क्षेत्र में अस्वीकृत अनुपयुक्त गन्ना प्रजातियों के परिवर्तन हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया ।
18 फरवरी को जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में चीनी मिल गेट से फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जागरूकता प्रसार हेतु रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य कृषकों को अनुपयुक्त व अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई न करने के साथ साथ उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक-बलरामपुर संजय सिंह चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) के०पी० सिंह, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) वाई०पी० शुक्ला, उप महाप्रबंधक (मानव ससाधन) डी०के० सिंह सहित राजकीय गन्ना विकास स्टाफ एवं चीनी मिल स्टाफ उपस्थित रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों से विशेष अनुरोध करना है कि अनुपयुक्त अस्वीकृत प्रजातियाँ जैसे नकली को० लख0-94184, को0-0238, 5191 एवं अन्य अस्वीकृत प्रजातियों की बुवाई कदापि न करें। आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल उक्त प्रजातियों की खरीद नहीं करेगी। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानों से अपील की गयी कि किसान बसन्त कालीन गन्ना बुवाई में निम्नलिखित स्वीकृत प्रजातियों की ही बुवाई भूमि उपचार एवं बीज उपचार के उपरांत करें । नवीन प्रजातियां को०लख0-16202, को०शा0-18231, 13235 एवं को०शा0-17231 उन्नतिशील प्रजातियाँ. को0-15023, को0-0118, को०लख0-14201 तथा जल प्लावित क्षेत्र हेतु प्रजातियाँ. को०शा0-13231 एवं को0-98014 ।चीनी मिल के इकाई प्रमुख द्वारा किसानों से अपील की गई कि वे स्वीकृत प्रजातियों की ही वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि सुनिश्चित करें साथ ही अधिक से अधिक गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर अपना बेसिक कोटा बढ़ाये ताकि आगामी पेराई सत्र में अतिरिक्त पर्चियों का लाभ मिल सके।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ