Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व राजस्व लेखपाल को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सेवा पूर्ण कर चुके नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व राजस्व लेखपाल को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।

तहसील सभागार में तहसील परिवार के तरफ से सेवानिवृत्त होने वाले नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सीताराम मौर्या, लेखपाल मुन्ना लाल मिश्र, राजेन्द्र पांडेय को विदाई दी गयी। सम्मान स्वरूप तहसीलदार बृजमोहन द्वारा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सीताराम मौर्य, लेखपाल मुन्ना लाल मिश्र व राजेन्द्र पांडेय को रामचरितमानस की पुस्तक दे कर सुखमय जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर नवप्रोन्नत तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष राम बहादुर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक कैलाश सिंह, अवधेश दूबे, भानु प्रताप सिंह व अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे