Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन नगर इकाई परसा का हुआ गठन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्तर्गत नवीन नगर इकाई परसा का गठन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में परसा के नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की घोषणा की गयी। नगर अध्यक्ष महावीर तथा नगर मन्त्री वैभव द्विवेदी को चुना गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक पीयूष राम त्रिपाठी ने विद्यार्थी परिषद् के द्वारा चलाए गए एक गाँव एक तिरंगा अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इस स्वतन्त्रता दिवस पर हमारा कार्यकर्ता प्रत्येक गाँव में राष्ट्र ध्वज फहराएगा। जितेंद्र शुक्ला ने अभाविप द्वारा पिछले एक साल में किए गए कार्य का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए तथा आगामी एक महीने के कार्यों का लक्ष्य निश्चित किया। उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, नित्यानंद, नीतीश तिवारी, हरिओम मिश्रा, सहमन्त्री प्रिया शुक्ला, नवीन, नीरज और सदस्य हर्षित, नितिन, निर्भय, मनीष, आकाश सत्यम जायसवाल तथा प्रसून पाठक को चुना गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे