Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में लामबंद हुए शिक्षक, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने गुरुवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टी.ई.टी. की अनिवार्यता से छूट प्रदान करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा है ।

26 फरवरी को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, 27 जुलाई, 2011 से लागू किया गया है। अधिनियम के अनुसार अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि से अथवा उसके उपरान्त नियुक्त होने वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है, जबकि उसके पूर्व में नियुक्त सभी शिक्षकों को टी.ई.टी. की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है । सुप्रीम कोर्ट द्वरा 01 सितम्बर, 2025 को दिए गए निर्णय के द्वारा देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति हेतु टी.ई.टी. उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, जोकि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है। फलस्वरूप देश भर के शिक्षक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आन्दोलनरत रहकर भारत सरकार से अपनी मांगों के सम्बन्ध में अध्यादेश लाकर आर.टी.ई. से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी.ई.टी. से छूट देने की अपील कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जनपद के सभी शिक्षकों ने 26 फरवरी, 2026 को अपराह्न से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से आपको ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश का संज्ञान लेते हुए शिक्षा का अधिकार अनिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टी. ई.टी. से छूट प्रदान करने हेतु अध्यादेश लाकर संसद द्वारा कानून पारित कराने की कृपा करें। ज्ञापन देते समय सभी संघों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों सहित ज्ञान सागर पाठक, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कमरुद्दीन अंसारी, अरुण कुमार यादव, पंकज पांडेय, शिवकुमार सोनी, आलोक मणि पांडे, विकास, पंकज सिंह, बुद्धि सागर शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, सत्यप्रकाश पाठक, विपिन कुमार पाण्डेय, नीरज सिंह, बेद प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, कुसुम कुमारी, राजेश कुमार तथा अशोक कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक सम्मिलित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे