Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

27 फरवरी को निकलेगी श्याम निशान शोभा यात्रा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के नगर भगवतीगंज में गुरुवार 27 फरवरी को चंद्र प्रकाश राइस मिल उतरौला रोड भगवतीगंज से सुबह 10:30 बजे श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी । आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि 28 फरवरी को अग्रसेन मंदिर अग्रवाल भवन भगवतीगंज में भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें बाहर से आए हुए भजन गायकों द्वारा भजन सुनाया जाएगा । साथ ही श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा भी रात 9:00 बजे से आयोजित होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे