अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह के पांचवें दिन गुरुवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रवेश कुमार व रंजीत कुमार मौर्य ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया।
26 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। सचिव कर्नल वार्ष्णेय व प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्विज प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों, विशेषकर छात्रों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, और बौद्धिक कौशल का मूल्यांकन व विकास करना है। यह मनोरंजक तरीके से सीखने, विषय से संबंधित नई जानकारी देने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से विज्ञान, सामान्य अध्ययन, इतिहास, खेल,राजनीति, पर्यावरण आदि विषयों से संबंधित प्रश्न किये गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त कर के प्रवेश कुमार व रंजीत कुमार मौर्य की टीम ने पहला, सर्वेश शुक्ल व आकाश कन्नौजिया की टीम को दूसरा तथा सौरभ तिवारी व पंकज तिवारी की टीम को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक प्रो0 तबस्सुम फरखी ने सभी का स्वागत किया जबकि सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो0 एस पी मिश्र, डॉ तारिक कबीर,डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय, डॉ मोहम्मद अकमल, डॉ प्रमोद यादव, पूजा मिश्रा, डॉ शिव महेन्द्र सिंह, डॉ शालिनी, सीमा पाण्डेय व प्रतीची सिंह मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ