Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज नगर में रही श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। जगह-जगह मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह झांकियां सजाई गई और रात्रि 12 बजते ही गोले पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी। उसके बाद मंदिरो में घंटा घड़ियाल के साथ भगवान की आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। करनैलगंज नगर के मंदिरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। करनैलगंज के ठाकुर श्री राम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वही कोतवाली करनैलगंज में भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ साथ भंडारे का आयोजन किया गया।


यह आयोजन कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया था। इसके अलावा श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर हलवाई समाज, श्री राम जानकी मंदिर चतुर्भुजी बालकराम पुरवा, संतोषी माता मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ मंदिर सहित नगर के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिरों में और भंडारे में भारी भीड़ उमड़ी। नगर के प्रतिष्ठित श्री भैरवनाथ मंदिर पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे