Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मायके आई महिला गांव के बाहर बने कुएं में गिरने से मौत, मचा कोहराम

 

गिरवर सिंह 

झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निमोनी में उस समय हड़कंप मच गया। जब लोगों को सूचना मिली कि गांव के बाहर मंदिर के पास  बने कुएं में एक महिला उतराती देखी  गई है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे साथ ही घटना की जानकारी ग्राम प्रधान राज कुमार मिश्रा के द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी बंगरा अनुपम मिश्रा को दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कुए में उतरा रही महिला को बाहर निकाला। जिसकी पहचान रेखा पत्नी विनोद निवासी मोहल्ला टोरिया छतरपुर मध्य प्रदेश और उसका मायका  ग्राम पंचायत निमोनी के जमुना की पुत्री के रूप में हुई है। गांव के बाहर बने माता के मंदिर के पास कुए में उतराती हुई मिली। वही पास में एक थैला मिला। जिसमें एक बस का टिकट मास्क और  150 रुपये करीब मिले।  ऐसा लगता है कि वह सीधे छतरपुर से आकर के कुएं में ही गिरी। पुलिस ने कुएं में से महिला को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। फिलहाल किसी को भी यह जानकारी नहीं हो पाई है कि यह महिला कब गांव में आई और कुएं में गिर गई। इस बात की जानकारी तो उसके माता-पिता को भी नहीं हुई कि उनकी लड़की ससुराल से गांव कब आ चुकी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे