Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मिट्टी की दीवाल गिरने से दबकर बालक की मौत

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। बरसात से भीगी मिट्टी की दीवाल गिरने से उसके नीचे दब कर एक महिला की मौत हो गई। वहीं 13 वर्षीय बालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूदी के मजरा पंडित पुरवा में एक कच्ची मिट्टी की दीवाल बरसात के चलते बुधवार की भोर में अचानक गिर गई। जिसके नीचे बच्चों के साथ सो रही इंद्रावती 59 वर्ष और उसका पोता सचिन 13 वर्ष दबकर घायल  हो गए। इलाज के लिए ग्रामीणों ने करनैलगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र रमेश ने बताया मिट्टी की कच्ची दीवाल थी। उस पर टीन शेड रखा था। इधर लगातार बारिश की वजह से  दीवाल भीग गई थी। दीवाल गिरने से महिला की मौत हो गई। घायल सचिन का इलाज चल रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे